सड़क संपर्क व आवश्यक चीजों की आपूर्ति बहाल करे राज्य प्रशासन: पठानिया

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : रामनगर के पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणबीर ¨सह पठ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 01:50 AM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 01:50 AM (IST)
सड़क संपर्क व आवश्यक चीजों की आपूर्ति बहाल करे राज्य प्रशासन: पठानिया
सड़क संपर्क व आवश्यक चीजों की आपूर्ति बहाल करे राज्य प्रशासन: पठानिया

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : रामनगर के पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणबीर ¨सह पठानिया ने रामनगर के दूरदराज के विभिन्न इलाकों से आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। पठानिया ने राज्यपाल से रामनगर-बसंतगढ़ सड़क मार्ग को अपग्रेड करने का काम जल्द शुरु करने की मांग की।

पठानिया ने विधायक बनने के बाद रामनगर से बसंतगढ़ सड़क को अपग्रेड करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही। रामनगर-डुडु सड़क के सुधार और अपग्रेडेशन के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत धनराशि स्वीकृत कराई है। यह काम शुरु होने के बाद पूरा होने पर लोगों की पिछले साठ सालका सपना पूरा होगा।

उन्होंने बताया कि 28 करोड़ रुपये की लागत से रामनगर पदारका, तिबरी-मा•ाी के काम मंजूर करवाए गए हैं। मगर प्रशासनिक स्तर पर देरी के कारण काम शुरू नहीं हो रहे। मंजूर कराए फंड अभी खर्च नहीं हुए हैं।

वर्तमान में बर्फबारी, भूस्खलन और बारिश के कारण सड़क अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने राज्यपाल व प्रशासन से इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की। क्योंकि इसके काफी समय से बंद होने के कारण आम जनता में रोष बढ़ रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने इलाके में बिजली, पेयजल आपूर्ति, राशन आपूर्ति व अन्य आवश्यक चीजें जल्द बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब दस दिनों से इलाके के पचास गाँव अंधेरे में हैं।

वहीं, पठानिया ने रामनगर के गांवों भटियाड़ी, धैमां, मजालता, गढंब में जनसभाएं की और लोगों की समस्याओं व शिकायतों को सुना।

chat bot
आपका साथी