रामबन जिला भूस्खलन ने फिर से थामी वाहनों की रफ्तार

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : मंगलवार को एक तरफा खुला रहने के बाद बुधवार को जम्मू श्रीनगर ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 07 Feb 2019 02:29 AM (IST)
रामबन जिला भूस्खलन ने फिर से थामी वाहनों की रफ्तार
रामबन जिला भूस्खलन ने फिर से थामी वाहनों की रफ्तार

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : मंगलवार को एक तरफा खुला रहने के बाद बुधवार को जम्मू श्रीनगर हाईवे जवाहर सुरंग में बर्फबारी और विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की वजह से फिर से बंद हो गया। मौसम के मिजाज को देख कर नहीं लगता है कि हाईवे पर वीरवार को भी शायद ही खुल सके।

एक बार फिर से बिगड़े मौसम के मिजाज ने जम्मू श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार को थाम दिया है। जम्मू श्रीनगर हाईवे पर बनिहाल इलाके में जवाहर सुरंग से लेकर नौगाम क्षेत्र तक ताजा बर्फबारी होने के साथ ही अनोखी फाल, टी-2, पंतिहाल, केला मोड़, डिगडोल, नाशरी और बैट्री चश्मा में पहाड़ों से पत्थर गिरने से लेकर भूस्खलन होने से मलबा सड़क पर गिर गया। जिस वजह से हाईवे सुबह से ही वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। अन्य जगह पर गिरे मलबे को तो आधे से डेढ़ घंटों में साफ कर दिया गया, मगर बैट्री चश्मा पर भूस्खलन की वजह से काफी मलबा गिरा। इसे साफ कर शाम साढ़े छह बजे एक तरफा वाहन गुरजने का रास्ता बनाया। रास्ता बनाने के बाद असुरक्षित क्षेत्र में हाईवे पर फंसे तकरीबन दो दर्जन वाहनों को सुरक्षित जम्मू की तरफ गुजारा गया। इन वाहनों को गुजरने के कुछ ही देर के बाद बैट्री चश्मा में फिर से शाम सात बजे के करीब भारी भूस्खलन होने से काफी ज्यादा मलबा गिर गया। जिससे हाईवे फिर से बंद हो गया।

इस बारे में डीएसपी ट्रैफिक सुरेश शर्मा ने बताया कि कई जगह पर भूस्खलन हुआ। मगर बैट्री चश्मा में सबसे ज्यादा भूस्खलन हुआ। मलबा हटा कर एक तरफा वाहन लायक रास्ता बनाया गया था। मगर आधे घंटे बाद ही यहां पर भारी भूस्खलन होने से हाईवे फिर से बंद हो गया है। वहीं जवाहर सुरंग पर आठ इंच और नौगाम में चार इंच बर्फबारी के कारण भी रास्ते पर फिसलन हो गई है।

chat bot
आपका साथी