ताड़का का भयानक रूप देख सहमे बच्चे

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : श्री राम कला केंद्र चबूतरा की ओर से नवरात्र पर आयोजित की जा रही

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Oct 2018 07:53 AM (IST) Updated:Sat, 13 Oct 2018 07:53 AM (IST)
ताड़का का भयानक रूप देख सहमे बच्चे
ताड़का का भयानक रूप देख सहमे बच्चे

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : श्री राम कला केंद्र चबूतरा की ओर से नवरात्र पर आयोजित की जा रही रामलीला में दूसरे दिन तीन दृश्य मंचित किए गए जिसमें ताड़का वध, रावण नंदीगण संवाद व दशरथ दरबार के दृश्य दिखाए गए। रामलीला की शुरुआत रात नौ बजे के करीब गणेश आरती के साथ की गई। रामलीला में पहला सीन ताड़का वध का दिखाया गया जिसे देखकर बच्चे सहम गए। बाल रूप में राम व लक्ष्मण ने ताड़का का वध कर रामलीला देखने आए लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं रावण व नंदीगण संवाद के दृश्य को भी लोगों ने खूब सराहा। अंत में दशरथ दरबार का दृश्य दिखाया गया। राम का किरदार सुबंध बगाथिया, लक्ष्मण का किरदार तनशिक गुप्ता, रावण का किरदार विजय गुप्ता, नंदीगन का किरदार प्रशांत खजूरिया ने बखूबी निभाया। रामलीला के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

chat bot
आपका साथी