बहनें बनाने लगी सरहद पर तैनात जवान भाइयों के लिए राखियां

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक आने के साथ ही बहनों ने सरहद पर तैना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Aug 2018 05:58 PM (IST) Updated:Mon, 06 Aug 2018 05:58 PM (IST)
बहनें बनाने लगी सरहद पर तैनात जवान भाइयों के लिए राखियां
बहनें बनाने लगी सरहद पर तैनात जवान भाइयों के लिए राखियां

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक आने के साथ ही बहनों ने सरहद पर तैनात अपने जवान भाइयों के लिए राखी बनाना शुरू कर दिया है। शहर के आदर्श कॉलोनी निवासी व आर्मी पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा भूमि गुप्ता पिछले दो वर्ष से सरहद की रक्षा करने वाले जवानों के लिए खुद राखी बनाती रही है। जिससे रक्षाबंधन के दिन वह अपनी बनाई गई राखियां सरहद पर तैनात फौजी भाइयों को भेज सके। इस बारे में भूमि का कहना था कि सरहद पर ड्यूटी दे रहे सेना के जवानों जो कि रक्षाबंधन के दिन अपने घरों में नहीं जा सकते है। यह राखियां उनके लिए ही भेजी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि यह राखी बनाने की प्ररेणा उसे दैनिक जागरण से मिली। सेना के जवानों के लिए पूरे देश से स्कूल के बच्चे राखियां बनाकर जागरण के माध्यम से जवानों तक पहुंचाते हैं। इसी को देखते हुए उसने जवानों के लिए राखियां बनानी शुरू की हैं। उनका कहना था कि राखी बनाने में उसे उसके परिवार का काफी सहयोग मिलता है। जिसके चलते वह राखियां बना रही हैं।

भूमि गुप्ता का कहना है कि वह स्कूल से आने के बाद राखी बनाने का कार्य करती है। अभी तक उसने बीस के करीब राखियां बना ली है। इसे वह सरहद पर तैनात अपने फौजी भाइयों को यह राखियां व अपना संदेश भेजेगी। उसका कहना था कि अभी राखी आने में काफी समय है तब तक वह और भी राखियां बना लेंगी।

chat bot
आपका साथी