ऊधमपुर में भाजपा ने निकाली विरोध रैली

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : पुलवामा में आत्मघाती हमले के विरोध में भाजपा ऊधमपुर की ओर से रोष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 01:04 AM (IST)
ऊधमपुर में भाजपा ने निकाली विरोध रैली
ऊधमपुर में भाजपा ने निकाली विरोध रैली

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : पुलवामा में आत्मघाती हमले के विरोध में भाजपा ऊधमपुर की ओर से रोष रैली निकाली गई। रैली भाजपा कार्यालय सैला तालाब ऊधमपुर से शुरू होकर चबूतरा बाजार, शहीद भगत ¨सह पार्क पहुंची जहां पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। एमएच चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, वरिष्ठ नेता वाचस्पति दूबे, नीलम नरगोत्रा, गीता देवी, नेहा वर्मा, पार्षद विकास कोंगड़ा, राकेश खजूरिया, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अखिल पराशर, माणिक महाजन, सन्नी महाजन, विवेक गुप्ता , मोहन द्राही , संजय वर्मा , राहुल गुप्ता, रॉकी शर्मा, भारत भूषण, माणिक पराशर, हर्षदेव ¨सह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी