बिरमा पुल के नाले में खन्न के खिलाफ प्रदर्शन

से कोर्ट के आदेश का उल्लंघन हो रहा है। जितनी बड़ी मशीनरी लगा कर नाले से पत्थर निकाला जा रहा है उससे आने वाले दिनों में क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 02:15 AM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 02:15 AM (IST)
बिरमा पुल के नाले में खन्न के खिलाफ प्रदर्शन
बिरमा पुल के नाले में खन्न के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर :बट्टल बालियां के लोगों ने रविवार को बिरमा पुल के नाले में जारी खन्न के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियो ने माइनिग विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की मिलीभगत से कोर्ट के आदेश का उल्लंघन हो रहा है। जितनी बड़ी मशीनरी लगा कर नाले से पत्थर निकाला जा रहा है, उससे आने वाले दिनों में क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा सकता है।

प्रदर्शनकारी पंचशेर सिंह,पंच शाम लाल, पंच शोभा लता, रुखसाना बेगम, मास्टर शररीफउद्दीन ने कहा कि वह कई बार विभाग के अधिकारियों से की शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। पत्थर और रेत निकालने का काम जोर शोर से चल रहा है। लोगों ने मामले की जांच के लिए जिला आयुक्त ऊधमपुर से भी शिकायत की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से बिरमा पुल और नाले की सुरक्षा के लिए जल्द ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी