बाल शोषण दिखे तो 1098 पर दें जानकारी

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : चाइल्ड लाइन संस्था की ओर से सरकारी मिडिल स्कूल शारदा में जागरूक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 06:33 PM (IST)

बाल शोषण दिखे तो 1098 पर दें जानकारी
बाल शोषण दिखे तो 1098 पर दें जानकारी

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : चाइल्ड लाइन संस्था की ओर से सरकारी मिडिल स्कूल शारदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों व लोगों को संस्था के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई।

संस्था के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि संस्था बच्चों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने के साथ उनकी मदद करती है। उन्होंने बताया कि मानसिक, शारीरिक या यौन शोषण के शिकार बच्चों की विशेष रूप से मदद की जाती है। उन्होंने सभी से अपील की कि यदि वह किसी ऐसे बच्चे को जानते हैं जो शोषण का शिकार हो रहा है, या उसे किसी प्रकार की मदद की क जरूरत है तो नि:शुल्क टोल फ्री नंबर 1098 पर फोन कर मदद मांगें। कार्यक्रम में संस्था के कोऑर्डिनेटर हरि कृष्ण, सदस्य जहूर अहमद, राकेश कुमार, स्कूल के हेडमास्टर मनोहर लाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी