अस्थायी कर्मचारी जल्द हों स्थाई

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को सुबह दस बजे के करीब सफाई कर्मचारियों की एक ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2017 01:00 AM (IST)
अस्थायी कर्मचारी जल्द हों स्थाई
अस्थायी कर्मचारी जल्द हों स्थाई

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को सुबह दस बजे के करीब सफाई कर्मचारियों की एक बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान पप्पू ने की। बैठक में कर्मचारियों को आ रही समस्याओं के साथ साथ नया यूनियन का प्रधान बनाने को लेकर पर भी चर्चा की गई।

इस बारे में यूनियन के प्रधान पप्पू ने बताया कि अगर कर्मचारी नया प्रधान बनाने की बात कर रहे है तो इसके लिए चुनाव प्रक्रिया होनी चाहिए। और यूनियन का नया प्रधान बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने सीईओ ऊधमपुर से भी बात की है। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी यूनियन का नया प्रधान बनाने की बात कर रहे है, तो चुनाव होने चाहिए। और जो भी चुनाव जीतेगा उसी को यूनियन का नया प्रधान नियुक्त किया जाएगा।

उन्होंने डॉयरेक्टर लोकल बाडी व सीईओ से मांग करते हुए कहा कि जिन सफाई कर्मचारियों को काम करते हुए छह वर्ष पूरे हो चुके है। उन्हें जल्द से जल्द स्थाई किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सीईओ से सफाई कर्मचारियों की वर्दी भी जल्द सें जल्द देने की बात कहीं। इसके साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों को आ रही समस्याओं को जल्द हल करने की मांग की। इस मौके पर काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी