बनिहाल में गर्भवती महिला की गला रेत कर हत्या

जागरण संवाददाता ऊधमपुर बनिहाल थाना क्षेत्र के दर्शीपोरा इलाके में एक गर्भवती महिला की गला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:56 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:56 AM (IST)
बनिहाल में गर्भवती महिला की गला रेत कर हत्या
बनिहाल में गर्भवती महिला की गला रेत कर हत्या

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : बनिहाल थाना क्षेत्र के दर्शीपोरा इलाके में एक गर्भवती महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या किसने की और किस वजह से की, यह अभी स्पष्ट नहीं है। महिला का शव रसोईघर में खून में लथपथ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बनिहाल उप जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान जुबैदा बेगम पत्नी मोहम्मद सलीम निवासी दर्शीपोरा के रूप में हुई।

मृतका के पति मोहम्मद सलीम ने पुलिस को बताया कि रात को खाना खाने के बाद सभी लोग कमरे में सोए थे। तड़के चार बजे जब उन्होंने देखा तो, उनकी गर्भवती पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद उसने उठ कर देखा तो वह रसोईघर में खून से लथपथ पड़ी है। पुलिस के मुताबिक महिला का गला रेता हुआ था। गला रेते जाने से ही उसकी मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव का बनिहाल उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बनिहाल पुलिस के मुताबिक गला रेतने की वजह के उसका गला विड पाइप वाली जगह से कटा है, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक महिला के गर्भ का नौवां माह चल रहा था। उसके तीन बच्चे पहले से हैं। घर में मृतका के पति और सास भी थे। घर के सदस्यों को पता न चलने पर पुलिस को शक

घर में गला रेत कर महिला की हत्या होने और किसी को कुछ पता न चलने की बात पुलिस को हजम नहीं हो रही। पुलिस के मुताबिक गला जिस तरह से काटा गया है, उससे साफ है कि गला किसी दूसरे व्यक्ति ने काटा है। हालात को देखते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले के हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी