टेंपो ट्रेवलर हादसे में चिनाब में लापता पुलिसकर्मी का शव बरामद

संवाद सहयोगी ऊधमपुर रामबन जिले के मिहाड़ इलाके में एक सप्ताह पूर्व टेंपो ट्रेवलर अनियंि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Sep 2020 07:09 AM (IST) Updated:Mon, 07 Sep 2020 07:09 AM (IST)
टेंपो ट्रेवलर हादसे में चिनाब में लापता पुलिसकर्मी का शव बरामद
टेंपो ट्रेवलर हादसे में चिनाब में लापता पुलिसकर्मी का शव बरामद

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : रामबन जिले के मिहाड़ इलाके में एक सप्ताह पूर्व टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में गिर गया था। हादसे में दो पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग नदी में बह गए थे। हादसे के शिकार हुए एक पुलिसकर्मी का शव रविवार को रियासी से बरामद कर लिया गया। उसकी पहचान बड़गाम निवासी कास्टेबल आशिक हुसैन गनी के रूप मे हुई है।

जानकारी के अनुसार 31 अगस्त को ट्रेंपो ट्रेवलर आठ लोगों के साथ चिनाब नदी में बह गया था। रविवार को हादसे के शिकार हुए लोगों में से एक पुलिसकर्मी का शव रविवार को रियासी जिले से बरामद कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे के शिकार हुए अन्य लोगों का पता लगाया जाना बाकी है। वाहन जम्मू से बनिहाल आ रहा था। यह माना जा रहा है कि कुछ शव जलमग्न वाहन के अंदर फंसे हो सकते हैं।

पुलिस के अनुसार बड़गाम के रहने वाले कास्टेबल आशिक हुसैन गनी का शव नदी में तैरता हुआ पाया गया और बाद में उसे बरामद कर लिया गया। वाहन में सवार आठ यात्रियों में से चार पुलिसकर्मी थे। अनंतनाग के हेड कास्टेबल लतीफ, बारामुला के कास्टेबल अल्ताफ अहद और रामबन के कास्टेबल हफीज अहमद अब भी लापता हैं। सभी जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात थे और छुट्टी पर घर लौट रहे थे। रियासी के वाहन चालक अजय कुमार, रामबन निवासी शेषन देवी व उसके पुत्र कुलजीत सिंह और बिहार के अरुण गुप्ता लापता हैं।

एक पुलिसकर्मी श्रीनगर का मेहराजुद्दीन चमत्कारिक रूप से दुर्घटना से बच गया था।

chat bot
आपका साथी