बैठक में पुलिस ने सुनीं लोगों की समस्याएं

संवाद सहयोगी रियासी पुलिस व आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने को लेकर शनिवार क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 07:59 AM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 07:59 AM (IST)
बैठक में पुलिस ने सुनीं लोगों की समस्याएं
बैठक में पुलिस ने सुनीं लोगों की समस्याएं

संवाद सहयोगी, रियासी : पुलिस व आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने को लेकर शनिवार को रियासी के सुरजन धार में डीएसपी हेडक्वार्टर इफ्तियार अहमद की अध्यक्षता में पुलिस-पब्लिक बैठक की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान में हर संभव योगदान का आश्वासन दिया।

बैठक में डीएसपी ने कहा कि इलाके में अमन शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने दायित्व के साथ-साथ पुलिस लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भी तत्पर है। पुलिस आम लोगों से दोस्ताना संबंध बनाए रख उनकी हर तरह से मदद के लिए भी तत्पर है। इसी उद्देश्य से लोगों की समस्याओं का पता लगाने के लिए ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस द्वारा बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि इलाके में अगर किसी भी असामाजिक तत्व के सक्रिय होने की कोई जानकारी मिलती है तो उसे पुलिस से अवश्य साझा किया जाए। इसी के साथ विशेषकर नशे का अवैध कारोबार करने वालों के बारे में भी अगर पता चलता है तो पुलिस को जरूर बताएं। सूचना देने वाले के नाम और पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने इलाके में अमन शांति के लिए आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी के साथ कोई अन्याय या पुलिस की मदद की जरूरत महसूस हो तो बेहिचक पुलिस से संपर्क करें। जरूरतमंद की मदद के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि इलाके में अमन शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को आम लोगों के भी सहयोग की जरूरत है। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने इलाके से संबंधित कुछ समस्याओं के बारे में भी बताया, जिन्हें सुनकर पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के बारे में संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाकर उनका समाधान करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी