वन और पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता ऊधमपुर सरकारी डिग्री कॉलेज ऊधमपुर में शुक्रवार को जिला ट्रेजरी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 08:09 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:21 AM (IST)
वन और पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी
वन और पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर :

सरकारी डिग्री कॉलेज ऊधमपुर में शुक्रवार को जिला ट्रेजरी आफिसर ने गो ग्रीन अभियान के तहत पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

डायरेक्टर जनरल अकाउंट्स एवं ट्रेजरी जम्मू कश्मीर के निर्देशों पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला ट्रेजरी अधिकारी आलोक गुप्ता ने गो ग्रीन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए इसके संचालन के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने हरियाली को बढ़ावा देकर कार्बन उत्सर्जन को कम पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए यह अभियान शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि पेड़ों और वनों का मौसम से सीधा संबंध है और प्रकृति में संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधों को लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी लोगों से जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल और संरक्षण करने के प्रति प्रेरित और जागरूक किया। उन्होंने, पेड़, वन और पर्यावरण संरक्षण किसी एक की नहीं बल्कि हम इंसान की जिम्मेदारी है। ग्लोबल वार्मिंग और उसके दुष्प्रभावों को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण अहम है, और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगा कर उनकी देखभाल करना समय की मांग है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिसिपल सुभाष चंद्र ने भी पर्यावरण और पौधरोपण पर अपने विचार रखे और अभियान के तहत पौधरोपण करने के लिए जिला ट्रेजरी अधिकारी का आभार व्यक्ति किया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, स्टाफ और जिला ट्रेजरी दफ्तर का स्टाफ मौजूद था।

chat bot
आपका साथी