बारिश और शीतलहर से बढ़ा ठंड का प्रकोप

जागरण संवाददाता ऊधमपुर जिले में वीरवार को हल्की बूंदाबादी के बाद शुक्रवार को भी बाि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 01:10 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 01:10 AM (IST)
बारिश और शीतलहर से बढ़ा ठंड का प्रकोप
बारिश और शीतलहर से बढ़ा ठंड का प्रकोप

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : जिले में वीरवार को हल्की बूंदाबादी के बाद शुक्रवार को भी बारिश हुई। तीन मिलीमीटर से अधिक पानी दर्ज किया गया। इससे तापमान में गिरावट आने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। दोपहर में चली तेज हवा ने सर्दी की धार को और पैनी कर दी। इससे हर कोई कांपने पर मजबूर हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से मौसम में सुधार होने लगेगा।

वीरवार दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक तीन मिलीमीटर से अधिक पानी बरसा था। इसके बाद भी आसमान में छाए बादलों ने रुक रुक कर बरसना जारी रखा। दोपहर तक बारिश रुक गई। बीच बीच में एक दो बार हल्की बौछार हुई। इसके साथ ही तेज हवा चलने लगी। जिससे बादल छंटते चले गए। बादलों के छंटने से शाम तक आसमान कुछ हद तक साफ हो गया।

बारिश की वजह से शीत लहर का प्रकोप पहले ही काफी बढ गया था। दोपहर को चली तेज रफ्तार हवा ने सर्दी और तेज धार दे दी। जिससे हर कोई कांपने को मजबूर हो गया। लोगों को शाम के समय सर्दी से बचने के लिए आग और हीटर तथा ब्लोअर का सहारा लेना पड़ा। वहीं जिला के ऊपरी पहाड़ों के उंची पहाड़यिों पर हल्की बर्फबारी हुई। जिससे पहाड़ी इलाकों में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को इलाके में 3 एमएम बारिश दर्ज की। वीरवार से लेकर शुक्रवार को कुल मिला कर 3.4 एमएम पानी बरसा है। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को इलाके का अधिकतम तापमान गत दिवस की तुलना में 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 19.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को मौसम खुलने की संभावना है। आसमान साफ होते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

chat bot
आपका साथी