कटड़ा स्टेशन पर फंसे लोगों को भोजन दे रही संस्था

कटड़ा रेलवे स्टेशन में फंसे लोगों को खाना खिलाने के लिए सामाजिक संस्था साहस ही •िांदगी आगे आई। स्टेशन पर पहुंचे काफी संख्या में श्रमिकों ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ जाने के लिए कटड़ा पहुचे हैं पर इस समय उत्तर प्रदेश के लिए ट्रेनों जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 05:48 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:49 AM (IST)
कटड़ा स्टेशन पर फंसे लोगों को भोजन दे रही संस्था
कटड़ा स्टेशन पर फंसे लोगों को भोजन दे रही संस्था

संवाद सहयोगी, कटड़ा : कटड़ा रेलवे स्टेशन में फंसे लोगों को खाना खिलाने के लिए सामाजिक संस्था 'साहस ही •िांदगी' आगे आई। स्टेशन पर पहुंचे काफी संख्या में श्रमिकों ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ जाने के लिए कटड़ा पहुचे हैं, पर इस समय उत्तर प्रदेश के लिए ट्रेनों जा रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए ट्रेन जा चुकी है। कटड़ा स्टेशन पहुंचे छत्तीसगढ़ के करीब 200 श्रमिक जम्मू से कटड़ा पैदल पहुंच गए थे। इनके खाने का सारा इंतजाम कटड़ा की सामाजिक संस्था साहस ही •िांदगी कर रही है। जब से लॉकडाउन हुआ है, तब से अब तक कटड़ा में मंदबुद्धि और साधु-संतों और नगर के आवारा कुत्तों सहित माल-मवेशियों के चारे का इंतजाम कर रही है। संस्था के सदस्य कमल किशोर, राजिदर कुमार, अनिल सडोत्रा, मोहिदर कुमार, सतीश सपोलिया, सोनू आदि कटड़ा स्टेशन पर पहुंच रहे श्रमिक श्रमिकों को भोजन देकर मदद कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी