भूमि विवाद के घायलों में से एक की मौत

संवाद सहयोगी ऊधमपुर शनिवार को घोरड़ी खास में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में हुए लड़

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 07:22 AM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 07:22 AM (IST)
भूमि विवाद के घायलों में से एक की मौत
भूमि विवाद के घायलों में से एक की मौत

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : शनिवार को घोरड़ी खास में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में हुए लड़ाई-झगड़े में एक परिवार के सात सदस्य घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। सोमवार को घायलों में से एक कृपाल सिंह पुत्र जगन्नाथ की मौत हो गई।

गौरतलब है कि शनिवार को घोरड़ी खास में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे जिसमें तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि घायलों को रॉडों व लातों, चप्पलों से बेरहमी से पीटा गया था। इस बारे में पुलिस पोस्ट इंचार्ज अरुण सलाथिया ने बताया कि जो तीन लोग गंभीर हालत में ऊधमपुर अस्पताल से रेफर किए गए थे उनमें से एक घायल ने सोमवार दोपहर जीएमसी जम्मू में दम तोड़ दिया है। बाकी दो घायलों का इलाज अभी भी जम्मू में चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी शव यहां नहीं पहुंचा है।

chat bot
आपका साथी