800 ग्राम भुक्की सहित एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी पौनी नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने आधार शिविर रनसू शिवखोड

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Mar 2019 06:41 AM (IST) Updated:Wed, 13 Mar 2019 06:41 AM (IST)
800 ग्राम भुक्की सहित एक गिरफ्तार
800 ग्राम भुक्की सहित एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, पौनी : नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने

आधार शिविर रनसू शिवखोड़ी के बस स्टेंड पर एक व्यक्ति को 800 ग्राम भुक्की सहित काबू किया है।

जानकारी के मुताबिक रनसू बस स्टेंड पर एएसआई मुहम्मद हुसैन ने पुलिस टीम के साथ नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने तलाशी के लिए रतन लाल निवासी पोरा जगीर रनसू को रोका। तलाशी के दौरान उससे आठ सौ ग्राम भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि आधार शिविर रनसू शिवखोड़ी में किसी भी नशीली वस्तु का सेवन या उसे बिक्री करने पर सरकार ने रोक लगाई हुई है। गत दिनों भी पुलिस ने देसी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। अब भुक्की बरामद होने पर पुलिस और सर्तक हो गई है। पुलिस के मुताबिक रनसू क्षेत्र में किसी को भी नशीली वस्तुओं का सेवन करने या फिर उसमें शामिल लोगों को बक्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी