डोगरा क्रांति दल ने शुरू किया सदस्यता अभियान

जागरण संवाददाता ऊधमपुर आदर्श कालोनी में अपने नए कार्यालय में रविवार को डोगरा क्रांति द

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:31 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:31 AM (IST)
डोगरा क्रांति दल ने शुरू किया सदस्यता अभियान
डोगरा क्रांति दल ने शुरू किया सदस्यता अभियान

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : आदर्श कालोनी में अपने नए कार्यालय में रविवार को डोगरा क्रांति दल के मुख्य संरक्षक व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने मासिक बैठक आयोजित की, जिसमें उन्होंने दल के सदस्यता अभियान का आगाज किया। इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर पर लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।

रविवार को आदर्श कालोनी में डोगरा क्रांति दल के नए कार्यालय में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया गया। बैठक के दौरान मनकोटिया ने डोगरा क्रांति दल के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा पिछले 25 साल से वह हर माह की 11 तारीख को बैठक कर कार्यकर्ताओं व लोगों के साथ मिलते आए हैं। इसलिए पहले की तरह हर महीने की 11 तारीख को यह बैठक भविष्य में भी आयोजित होती रहेगी। मनकोटिया ने कहा कि वह और डोगरा क्रांति दल के सभी पदाधिकारी व सदस्य जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहेंगे।

मनकोटिया ने दावा किया कि आने वाले दिनों में इस सदस्यता अभियान में हजारों की संख्या में लोग जुड़ेंगे और उनको आ रही कोई भी समस्या का समाधान भी किया जाएगा। मनकोटिया ने जनता से अनुरोध किया कि वह डोगरा क्रांति दल से अधिक से अधिक संख्या में जुड़े, जिससे की विकास को लेकर लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि डोगरा क्रांति दल लोगों की आवाज को जोरदार तरीके से उठाता रहेगा। बैठक में बड़ी संख्या में सरपंच, पंच और पार्षद सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी