डॉ. जितेंद्र से सांझा किए भारत भ्रमण के अनुभव

ौंवाद सहयोगी, रियासी : जिला पुलिस द्वारा भारत भ्रमण पर भेजे गए रियासी जिले के विद्याíथयों ने दिल्ली

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 06:51 AM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 06:51 AM (IST)
डॉ. जितेंद्र से सांझा किए भारत भ्रमण के अनुभव
डॉ. जितेंद्र से सांझा किए भारत भ्रमण के अनुभव

ौंवाद सहयोगी, रियासी : जिला पुलिस द्वारा भारत भ्रमण पर भेजे गए रियासी जिले के विद्याíथयों ने दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र ¨सह से मुलाकात की। विद्याíथयों ने भारत भ्रमण में अब तक हासिल किए अपने अनुभव व जानकारी डॉ. जितेंद्र ¨सह से सांझा की।

विद्याíथयों ने बताया कि भ्रमण में वह ऐसी ऐतिहासिक धरोहरों व स्थानों से रू-ब-रू हुए जिनके बारे में पहले सिर्फ किताबों में पढ़ा या सुना ही था। वह सब जिला पुलिस की बदौलत संभव हो सका। भ्रमण के दौरान उन्होंने इंडिया गेट, लाल किला, जामिया मस्जिद, संसद भवन, बिरला मंदिर और राष्ट्रपति भवन देखा। डॉ. जितेंद्र ¨सह ने विद्याíथयों को न्यूक्लियर एनर्जी हाल, नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी व नेहरू प्लेनेटेरियम से रूबरू होकर उस बारे में जानकारी हासिल करने के लिए कहा। गौरतलब है कि जिला पुलिस द्वारा रियासी जिला के 50 विद्याíथयों के दल को भारत भ्रमण पर भेजा गया है। दल में 15 छात्राएं और 35 छात्र शामिल थे।

chat bot
आपका साथी