मां वैष्णो देवी यात्रा का पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटा

संवाद सहयोगी, कटड़ा : मां वैष्णो देवी यात्रा का एक नया रिकॉर्ड सोमवार को कायम हुआ, जब ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 02:50 AM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 02:50 AM (IST)
मां वैष्णो देवी यात्रा का पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटा
मां वैष्णो देवी यात्रा का पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटा

संवाद सहयोगी, कटड़ा : मां वैष्णो देवी यात्रा का एक नया रिकॉर्ड सोमवार को कायम हुआ, जब दिन मे करीब 11:30 बजे बीते वर्ष 2018 का वैष्णो देवी यात्रा का रिकॉर्ड टूट गया। वर्ष 2017 में कुल 81 लाख 78 हजार 318 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे। बीते वर्ष का यात्रा का आंकड़ा सोमवार को पार हो गया। हालांकि जारी वर्ष में करीब 21 दिन शेष है, जिसके चलते उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष वैष्णो देवी यात्रा का आंकड़ा 85 लाख की संख्या को पार कर जाएगा, जो बीते करीब पांच वर्ष में सर्वाधिक संख्या वाला रिकॉर्ड होगा।

वर्ष 2013 में करीब एक करोड़ श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद साल दर साल देशभर में घटित कई प्रकार की घटनाओं के चलते वैष्णो देवी यात्रा में गिरावट शुरू हो गई। जिसके चलते वर्ष 2014 में कुल 78,03,193 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे। 2015 में कुल 77,76,604 श्रद्धालु मां के दरबार आए। 2016 में कुल 77,23,721 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई। वहीं, बीते वर्ष यानी 2017 में कुल 81,78,318 श्रद्धालु मां के चरणों में हाजिरी लगाने वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे थे। जारी वर्ष में श्रद्धालु पूरे साल परिजनों के साथ मां वैष्णो देवी के मंदिर में माथा टेकने लगातार आ रहे हैं और श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बरकरार है, जिसके चलते जारी वर्ष के करीब 21 दिन शेष रहते ही वैष्णो देवी यात्रा का आंकड़ा बीते वर्ष को पार कर गया। वर्तमान में करीब 12 से 15 हजार श्रद्धालु रोजाना मां के दरबार हाजिर लगाने आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे हैं। जानकारों का मानना है कि मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर हुए हिमपात के साथ ही नववर्ष के आगमन को लेकर जारी माह के दूसरे पखवाड़े में वैष्णो देवी यात्रा में जबरदस्त वृद्धि होगी और यात्रा का आंकड़ा 85 लाख की संख्या को पार कर जाएगा, जिसका नगरवासी यहां तक की व्यापारी वर्ग बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

chat bot
आपका साथी