मगैनी रेड जोन घोषित, स्क्रीनिंग और सर्वे का काम तेज

जागरण संवाददाता ऊधमपुर ऊधमपुर में कोरोना पॉजिटिव चार मामले आने के बाद जिला प्रशासन ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 07:04 AM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 07:04 AM (IST)
मगैनी रेड जोन घोषित, स्क्रीनिंग और सर्वे का काम तेज
मगैनी रेड जोन घोषित, स्क्रीनिंग और सर्वे का काम तेज

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : ऊधमपुर में कोरोना पॉजिटिव चार मामले आने के बाद जिला प्रशासन ने पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने के लिए स्क्रीनिग का काम तेज कर दिया है। दो पॉजिटिव मामलों के मिलने के बाद मगैनी को रेड जोन घोषित कर दिया है। हालांकि रामनगर और क्रिमची को रेड जोन घोषित नहीं किया है, लेकिन वहां पर स्क्रीनिग के साथ डोर-टू-डोर सर्वे तेज कर दिया गया है।

ऊधमपुर जिले में चार पॉजिटिव मामले मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। दो दिनों तक जिले में पूरी तरह से लॉकडाउन रखने के साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के इलाकों को सील कर दिया है। इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान करने के लिए तेजी से स्क्रीनिग का काम कर रही हैं। मगैनी इलाके में एक व्यक्ति और उसकी संपर्क में आई उसकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने मगैनी को रेड जोन घोषित कर दिया है। यहां पर कोरोना स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमों में तकरीबन 100 स्वास्थ्य कर्मी स्क्रीनिग में जुटे हैं। इसके साथ ही डोर-टू-डोर सर्वे भी शुरू कर दिया गया है।

इसी तरह ऊधमपुर के क्रिमची तथा रामनगर में भी एक-एक पॉजिटिव मामला मिला, मगर उनके संपर्क में आने वालों के लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आने की वजह से इन इलाकों को रेड जोन घोषित नहीं किया गया है। हालांकि क्रिमची और रामनगर में स्वास्थ्य विभाग की पांच-पांच सर्विलांस टीमें बीएमओ की निगरानी में स्क्रीनिग का काम कर रही हैं। इसके साथ इन इलाकों में डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा रहा है। कोरोना मरीजों के घर के आसपास के 300 मीटर के इलाके में सक्रीनिग का काम तेजी से किया जा रहा है। 14 और लोगों के सैंपल लिए

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा तेज किए गए स्क्रीनिग अभियान के तहत मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने 14 और लोगों के सैंपल लिए। ये सैंपल उन लोगों के हैं, जो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों के संपर्क में आए थे। इन 14 सैंपलों को भी जांच के लिए भेज दिया गया है। ऊधमपुर में इंडोनेशिया और तबलीगी जमात से लौटे आठ लोगों का अब तक पता चला

तबलीगी जमात में हिस्सा लेकर आने वाले लोगों व उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए जिला प्रशासन काम कर रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ऊधमपुर में इंडोनेशिया और तबलीगी जमात से अभी तक आठ लोगों का पता चला है। यह सभी आइसोलेशन और क्वारंटाइन पर हैं। इसके साथ ही इनके संपर्क में आए सभी लोगों को जिले में विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया है। इसके साथ ही तबलीगी जमात या इंडोनेशिया सहित प्रतिबंधित देशों से आने वालों के बारे में भी जिला प्रशासन पता लगाने के लिए सर्वे करवा रहा है। ऊधमपुर में 150 लोगों ने दी विदेश दौरे की जानकारी

विदेश और लेह से आए लोगों को अपने विदेश और लेह दौरों की जानकारी दो दिन में न देने पर मामला दर्ज करने की चेतावनी का खासा असर हुआ है। जिला प्रशासन की इस चेतावनी के बाद 150 लोगों ने जिले में स्थापित कोरोना हेल्प लाइन नंबरों पर फोन कर अपने विदेश दौरों की जानकारी दी है। इनमें से कई लोग पहले से ही होम और एडमिनिस्ट्रेशन क्वारंटाइन पर हैं। शेष सभी को फिलहाल क्वारंटाइन पर रहने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग टीमों की सर्विलांस टीमों को इनकी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मामलों के मिलने के बाद प्रशासन ने सर्विलांस और सर्वे का काम तेज कर दिया है। तबलीगी जमात से आए सभी लोग क्वारंटाइन सेंटरों में हैं। उनके संपर्क में आने वालों की पहचान के लिए स्क्रीनिग और सर्वे किया जा रहा है। मगैनी में दो पॉजिटिव केस आने से उसे रेड जोन घोषित किया है। जबकि रामनगर और क्रिमची में पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आए सभी लोगों को सैंपल निगेटिव आने की वजह से इन इलाकों को रेड जोन घोषित नहीं किया है। मगर इन इलाकों में भी स्क्रीनिग और सर्वे का काम कि जा रहा है। मंगलवार को 14 और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। चेतावनी जारी करने का जबरदस्त असर दिखा है। अभी तक विदेश दौरों की जानकारी देने के लिए 150 से ज्यादा फोन हेल्प लाइन नंबर पर आए हैं। इनमें कई लोग पहले ही क्वारंटाइन पर थे, जबकि बाकी भी प्रशासन के रडार पर थे। लोगों का जिम्मेदारी से आगे आना सराहनीय है।

- डॉ. पियूष सिगला, डीसी ऊधमपुर

chat bot
आपका साथी