16 से 24 तक बंद रहेंगे मचैल माता मंदिर के कपाट

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : पाडर इलाके की परंपरा के मुताबिक हर वर्ष श्रावण महीने में इलाके के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Jul 2018 02:48 AM (IST) Updated:Sat, 14 Jul 2018 02:48 AM (IST)
16 से 24 तक बंद रहेंगे मचैल माता मंदिर के कपाट
16 से 24 तक बंद रहेंगे मचैल माता मंदिर के कपाट

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : पाडर इलाके की परंपरा के मुताबिक हर वर्ष श्रावण महीने में इलाके के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। बताया जाता है कि सावन के महीने में मंदिर जाना शुभ नहीं माना जाता है। इसी के चलते स्थानीय लोग इस परंपरा को निभाते हुए सभी मंदिरों के कपाट बंद कर देते हैं। इसके साथ ही मचैल मा चंडी के दरबार इस बार भी श्रावण की संक्रांति के दिन से बंद हो जाएंगे।

कुछ वर्ष से मचैल मंदिर में यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए सर्वशक्ति सेवा संस्था की ओर से स्थानीय लोगों ने यह फैसला लिया था कि माता चंडी का दरबार बंद न करके सिर्फ दस दिन के लिए ही बंद किया जाए। इसी के चलते 16 से 24 जुलाई तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे और 25 जुलाई को मचैल माता का दरबार खोल दिया जाएगा। सभी यात्री मंदिर में आकर मां चंडी के दर्शन करेंगे। वैसे भी इस वर्ष संस्था ने यात्रा की अवधि बढ़ाकर 25 जुलाई से 5 सितंबर तक कर दी है।

chat bot
आपका साथी