लॉकडाउन से शहर में पसरा रहा सन्नाटा, जारी रही सख्ती

जागरण संवाददाता ऊधमपुर कोरोना के चलते लोगों को बाहर निकलने से रोकने के लिए जि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 06:29 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:29 AM (IST)
लॉकडाउन से शहर में पसरा रहा सन्नाटा, जारी रही सख्ती
लॉकडाउन से शहर में पसरा रहा सन्नाटा, जारी रही सख्ती

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : कोरोना के चलते लोगों को बाहर निकलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से शनिवार व रविवार को क‌र्फ्यू लगाया गया है। शनिवार को पूरे ऊधमपुर में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।

पिछले दो हफ्तों की तरह इस हफ्ते भी ऊधमपुर जिले में लॉकडाउन प्रभावशाली रहा। सुबह के समय दूध, फल और सब्जी सहित जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए लोग बाहर निकले। जिले में शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडॉउन रखने के लिए लॉकडाउन शुक्रवार रात दस बजे से लागू हो गया। जिसका असर शनिवार को सुबह से ही नजर आने लगा। हालांकि सुरक्षाबलों ने भी पूछताछ और सख्ती जारी रखी। बीच-बीच में लोगों को रोक कर पूछताछ की और बिना वजह बाहर निकले लोगों को वापस लौटाया। इसके साथ ही बिना मास्क के पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई की। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की। सुबह के समय को छोड़कर आवश्यक चीजों की दुकानों पर भी सुबह से शाम तक कम ही ग्राहक नजर आए। दवा की दुकानें भी दोपहर दो बजे बंद हो गई।

शनिवार को दिनभर लॉकडाउन के कारण सड़कों पर यातायात की आवाजाही भी बेहद कम रही। केवल जरूरी वाहन ही बाहर नजर आए। दफ्तर खुले होने की वजह से दफ्तरों के लगने और बंद होने के समय पर भी सड़क पर ज्यादा वाहन नजर आए।

chat bot
आपका साथी