सफाई अभियान चलाया, एकत्र पालस्टिक का किया निस्तारण

नेहरू युवा केंद्र उधमपुर की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनभागीदारी गतिविधि के मद्देनजर विभिन्न ब्लॉकों में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। नेहरू युवा केंद्र के वालंटियरयों ने स्थानीय लोगों व संगठनों के सहयोग से 50 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया। इसके साथ ही लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित भी किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:57 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:57 AM (IST)
सफाई अभियान चलाया,  एकत्र पालस्टिक का किया निस्तारण
सफाई अभियान चलाया, एकत्र पालस्टिक का किया निस्तारण

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर :

नेहरू युवा केंद्र उधमपुर की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनभागीदारी गतिविधि के मद्देनजर विभिन्न ब्लॉकों में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। नेहरू युवा केंद्र के वालंटियरयों ने स्थानीय लोगों व संगठनों के सहयोग से 50 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया। इसके साथ ही लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित भी किया।

ओसू कैरा में जिला विकास परिषद (डीडीसी)सदस्य सुभाष चंद्र के साथ वालंटियर्स व पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसी तरह का कार्यक्रम रामनगर में हुआ। जिसमें वालंटियर्स अनिल, भारती, यशपाल और ज्योति ने व्यापार मंडल के साथ मिल कर 40 किलोग्राम से ज्यादा प्लास्टिक के कचरे को साफ कर उसका उचित निस्तारण किया।

चनुंता के वार्ड-पांच और सात में दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों के वर्कर्स की ओर से स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया गया। पंचैरी के चूलना में वालंटियर्स विश्व और मोहित की ओर से ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। वहीं खून और मनवाल के बाजारों में वालंटियर्स अनुसूया, प्रीति, सपना और करण ने अभियान के तहत दुकान-दुकान जाकर प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। इस अवसर पर दुकानदारों को प्लास्टिक पर निर्भरता कम करने और ग्राहकों को प्लास्टिक बैग के बजाय जूट व कपड़े के थैलों का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। इसी तरह कार्यक्रम अमारा, मोंगरी, घोरडी, कुलवंता और परलीधर में स्वयंसेवकों ने भी प्लास्टिक संग्रह अभियान चलाया। इस दौरान कई प्रमुख स्थानों पर नो प्लास्टिक यूज के पोस्टर चिपकाए। ब्लॉक लट्टी में सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम की देखरेख में अभियान चलाया गया। गढ़ी और रैनी गांवों में वालंटियर्स अंजलि और शिवानी ने अभियान चला कर प्लास्टिक को साफ किया। ब्लॉक चनैनी में एनवाईके ज्योति ने प्रिसिपल की मौजूदगी में नेशनल पब्लिक स्कूल के सहयोग से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इसी तरह के अभियान विभिन्न गांवों में चलाए गए।

chat bot
आपका साथी