लाला हंस राज महाजन के जन्मदिवस पर गणमान्यों का सम्मान

जागरण संवाददाता ऊधमपुर महाजन सभा ऊधमपुर की ओर से महाजन हॉल में शेर-ए-डुग्गर मह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 01:32 AM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:23 AM (IST)
लाला हंस राज महाजन के जन्मदिवस पर गणमान्यों का सम्मान
लाला हंस राज महाजन के जन्मदिवस पर गणमान्यों का सम्मान

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : महाजन सभा ऊधमपुर की ओर से महाजन हॉल में शेर-ए-डुग्गर महाजन रत्न लाला हंस राज महाजन का जन्म दिवस मनाया गया। महाजन सभा के अध्यक्ष आरडी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में लाला हंस राज महाजन को याद किया गया।

कार्यक्रम में उनको श्रद्धांजलि अíपत करते हुए वक्ताओं ने लाला हंस राज महाजन की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर सभा के महासचिव जुगल किशोर ने बताया कि सन 1892 में 26 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने महाजन सभा की नींव जम्मू रखी। पुरानी मंडी जम्मू में महाजन सभा का भवन उनकी द्वारा बनवाया गया है। 1916 में उन्होंने वेद मंदिर अंबफला में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज वहां अनाथालय, वृद्धाश्रम के साथ अंध विद्यालय आदि चल रहे हैं। 1936 में वह विधानसभा सदस्य चुने गए और उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए काफी काम किया।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि जम्मू में आर्य समाज की स्थापना में भी उनका अहम योगदान रहा। इस कार्यक्रम के दौरान नगर के कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया, जिसमे डॉ. आरसी नागर, डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, एडवोकेट कुलभूषण गुप्ता, डॉ. जितेंद्र गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, रवि मलगूरिया, शहीद कैप्टन तुषार महाजन के पिता मास्टर देव राज गुप्ता के अलावा मनोरमा गुप्ता, विशन दास गुप्ता, जगधीस जंडियाल व अन्य शामिल थे।

इस अवसर पर कमेटी गठित की गई, जिसमें कमल गुप्ता, बंसी लाल पचयाला, राहुल जंडियाल, जेके गुप्ता सहित अन्य को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर संस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

chat bot
आपका साथी