डॉ. जितेंद्र का देविका का प्रस्तावित दौरा रद

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : देविका शिलान्यास पट बनाने के लिए स्थान चयन कर लिया है। सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 02:46 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 02:46 AM (IST)
डॉ. जितेंद्र का देविका का प्रस्तावित दौरा रद
डॉ. जितेंद्र का देविका का प्रस्तावित दौरा रद

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : देविका शिलान्यास पट बनाने के लिए स्थान चयन कर लिया है। सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री को देविका में शिलान्यास पट के लिए चयनित स्थल का जायजा लेने व इसका काम शुरू कराने के लिए आना था। खराब मौसम की वजह से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। देविका में शिलान्यास पट के लिए चयनित स्थल का जायजा लेने तथा इसका काम शुरु कराने केलिए केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के चलते पुलिस अधिकारियों के अलावा यूईईडी विभाग के चीफ इंजीनियर, एसक्सईएन तथा निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद थे। मलाड़ में रेडियो स्टेशन के उद्घाटन के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री का देविका में आने से कुछ समय पहले तक तैयारियां जारी थी। नगर परिषद साफ सफाई कर चूना बिछा रहा था। वहीं पुलिस अधिकारी सुरक्षा व अन्य प्रबंधों में लगे थे।

मगर इसी बीच अचानक ही केंद्रीय राज्यमंत्री ने देविका आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया और वापिस जम्मू रवाना होए। जिसके बाद पुलिस अधिकारी तथा यूईईडी विभाग के अधिकारियों समेत सभी लौट गए। डीसी ऊधमपुर र¨वद्र कुमार ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री का देविका दौरा प्रस्तावित था। मगर मौसम खराब होने की वजह से उनको यह प्रस्तावित दौरा रद्द करना पड़ा। उन्होंने बताया कि शिलान्यास पट का चयनित स्थान पर निर्माण मौसम में सुधार होते ही शुरु हो जाएगा। निर्माण कार्य व ऑनलाइन उद्घाटन के सभी प्रबंध दौरे से एक दो दिन पहले पूरे कर लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी