102 घंटे बाद खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे, दोनों तरफ फंसे वाहन निकले

जागरण संवाददाता ऊधमपुर मौसम बिगड़ने के बाद से बंद जम्मू-श्रीनगर हाईवे मौसम में सुधार ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2020 06:38 AM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 06:38 AM (IST)
102 घंटे बाद खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे, दोनों तरफ फंसे वाहन निकले
102 घंटे बाद खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे, दोनों तरफ फंसे वाहन निकले

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : मौसम बिगड़ने के बाद से बंद जम्मू-श्रीनगर हाईवे मौसम में सुधार होने के बाद शनिवार को आखिरकार फिर से वाहनों के लिए खोल दिया गया। 102 घंटे से अधिक समय बाद हाईवे खुलने के बाद दोनों तरफ फंसे करीब 600 वाहन सुरक्षित अपने गंतव्य की तरफ निकल गए। शाम साढ़े चार बजे से घाटी से जम्मू के लिए ट्रैफिक को भी छोड़ दिया गया।

मौसम का मिजाज बिगड़ने के बाद सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश के कारण जम्मू संभाग के रामबन जिले के डलवास इलाके में मंगलवार सुबह भूमि कटाव के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे का बड़ा हिस्सा कट गया। क्षतिग्रस्त हिस्से के पास अस्थायी वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम शुरू किया गया, मगर कुछ ही देर में स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आखिरकार प्रशासन ने इस गतिरोध को लोगों को मनाने के बाद रात को खत्म कर लिया और काम शुरू हुआ, मगर कुछ ही घंटों के काम के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद शुक्रवार को मौसम के साफ होने पर दोपहर बाद डलवास में अस्थायी मार्ग बनाने का काम शुरू हो पाया। मगर इसके साथ ही बारिश के कारण हाईवे पर कई जगहों पर मलबा गिरता रहा और साथ ही साथ निर्माण में लगी कंपनी मलबा साफ करती रही। लेकिन कैफेटेरिया मोड़ पर काफी ज्यादा भूस्खलन हुआ। इस मलबे को हटाने के साथ डलवास में अस्थायी सड़क बनाने का काम शुक्रवार को मौसम साफ होने के साथ शुरू कर दिया गया। जिसके बाद कैफेटेरिया मोड़ पर गिरा मलबा शनिवार को सुबह आठ बजे तक पूरी तरह साफ कर दिया गया। डलवास में भी सुबह तक रास्ता बन गया था, मगर कीचड़ के कारण फिसलन की वजह से वाहनों को नहीं छोड़ा गया। इसके बाद डस्ट और रेत डाल कर कीचड़ को सुखा कर वाहनों के चलने लायक रास्ता दिन मे 11.30 बजे तैयार कर दिया गया। मंगलवार सुबह पांच बजे से बंद हाईवे 102 घंटे के बाद खुला और खुलते ही हाईवे पर दोनों तरफ रास्ते में फंसे वाहनों को दोनों तरफ से छोड़ना शुरू कर दिया गया। शाम साढ़े चार बजे तक दोनों तरफ फंसे करीब 600 वाहन अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हो गए। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे से घाटी से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा गया। वहीं, ऊधमपुर जिले में रोके गए घाटी जाने वाले वाहनों को जखैनी से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।

डीएसपी ट्रैफिक रामबन अजय आनंद ने बताया कि हाईवे दिन मे 11.30 बजे खोल दिया गया। इसके बाद पहले फंसे हुए वाहनों को निकाला गया। शाम साढे़ चार बजे से घाटी से जम्मू के लिए डाउन ट्रैफिक को अनुमति दी गई है। ऊधमपुर, अमित

chat bot
आपका साथी