मौसम ने खलनायक बन हाईवे पर पहियों को लगाई ब्रेक

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : खराब मौसम बुधवार को भी जम्मू श्रीनगर हाईवे पर गुजरने वाले वाहना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Jul 2018 10:46 PM (IST) Updated:Wed, 11 Jul 2018 10:46 PM (IST)
मौसम ने खलनायक बन हाईवे 
पर पहियों को लगाई ब्रेक
मौसम ने खलनायक बन हाईवे पर पहियों को लगाई ब्रेक

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : खराब मौसम बुधवार को भी जम्मू श्रीनगर हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों के लिए खलनायक साबित हुआ। सुबह से दोपहर तक विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की वजह से हाईवे बार-बार बाधित होता रहा। जाम में फंसने के कारण अमरनाथ यात्रा का जत्था भी देरी से रामबन से गुजर पाया।

बारिश की वजह से तड़के पंतिहाल में भूस्खलन हुआ। इस मलबे को हटा कर हाईवे पर यातायात बहाल हो पाता कि सेरी, डिगडोल, घोड़ी नाला, शान पैलेस सहित अन्य इलाकों में भूस्खलन हो रहा। हर्कवे निर्माण कंपनी की मशीने मलबा हटाने के काम में जुटी रही। वहीं, हाईवे पर एक जगह पर मलबा आने से गुजर रहा ट्रक भी फंस गया। ट्रक चालक सको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दोपहर को फिर से सेरी में भूस्खलन हुआ और पंतिहाल में भी पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने लगा। इसे हटाने के बाद दोपहर दो बजे ट्रैफिक सामान्य हुआ। हाईवे खुलने के बाद सबसे पहले यात्रा जत्थे को प्राथमिकता से घाटी की तरफ निकाला गया। इसके साथ ही अन्य वाहनों को भी छोड़ा गया। हाईवे काफी देर तक बंद रहने की वजह से नाशरी से लेकर बनिहाल तक विभिन्न स्थानों पर जाम रहा।

एसएसपी रामबन मोहन लाल के अनुसार, बार-बार भूस्खलन होने की वजह से हाईवे पर यातायात प्रभावित होता रहा। यात्रा रामबन में विभिन्न स्थानों पर रोकी गई थी। हाईवे खुलते ही यात्रा को निकाल दिया गया।

chat bot
आपका साथी