शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

संवाद सहयोगी ऊधमपुर कटड़ा सावन माह के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Aug 2019 09:37 AM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 06:38 AM (IST)
शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर कटड़ा : सावन माह के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए ऊधमपुर और कटड़ा के प्रमुख मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पुरुषों के साथ ही महिलाओं व युवाओं ने भी व्रत रखकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की।

ऊधमपुर में सभी प्रमुख मंदिरों के साथ ही देविका पर स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर में देर रात तक शिव भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। श्रद्धालु जलाभिषेक कर भगवान शिव से अपने परिवार की सुख-शांति की कामना करते नजर आए। दूसरी ओर शहर के अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों ने कतारों में अपनी बारी का इंतजार किया। हाउसिग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, आर्दश कॉलोनी मंदिर, व शहर के साथ लगते अन्य क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में भी शिव भक्तों का देर रात तक तांता लगा रहा। मंदिर में आए शिव भक्तों ने फल फूल के साथ ही दूध बेल पत्र आदि भगवान शिव को अíपत किए। इस दौरान मंदिरों में भंडारे भी लगाए गए थे।

वहीं बात की जाए कटड़ा की तो यहां के प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर के साथ ही रघुनाथ मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, टी गार्डन मंदिर, भूमि का मंदिर, बाणगंगा मंदिर आदि में नगर वासियों के साथ ही देश भर से आए श्रद्धालुओं का देर रात तक तांता लगा रहा। नगर के सभी प्रमुख मंदिरों में विशाल भंडारे भी लगाए गए।

chat bot
आपका साथी