आदर्श कॉलोनी में दो साल की मिष्ठी ने फहराया तिरंगा

जागरण संवाददाता ऊधमपुर आदर्श कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। यहां

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 06:35 AM (IST)
आदर्श कॉलोनी में दो साल की मिष्ठी ने फहराया तिरंगा
आदर्श कॉलोनी में दो साल की मिष्ठी ने फहराया तिरंगा

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : आदर्श कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। यहां पर लगाया गया तिरंगे रंग का विशालकाय गुब्बारा सबके आकर्षण का केंद्र रहा।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आदर्श कॉलोनी रामलीला मैदान को तिरंगे रंग के गुब्बारों से सुंदर तरीके से सजाया गया था। देशभक्ति की गीतों के बीच निर्धारित समय पर दो साल की मासूम बच्ची मिष्ठी को तिरंगा फहराने के लिए चुना गया। समाज सेवक एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुरिद्र सिंह खालास ने बच्ची को गोद में उठा कर उसके हाथ से तिरंगा ध्वज फहराया। इस बाद स्वतंत्रता दिवस के लिए विशेष रूप से मंगवाया गया विशालकाय गुब्बारा, जिस पर कंट्री फ‌र्स्ट लिखा था, सबके आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने इस विशाल गुब्बारे के साथ सेल्फियां भी ली।

chat bot
आपका साथी