महिला की हत्या के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी रियासी जिले के माहौर में पुलिस ने एक महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाने क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 07:04 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 07:04 AM (IST)
महिला की हत्या के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार
महिला की हत्या के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, रियासी : जिले के माहौर में पुलिस ने एक महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा कर हत्या के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपित कोई और नहीं बल्कि महिला का ही पति और देवर निकले। इन दोनों ने हत्या के जुर्म को छुपाने में चतुराई दिखाई थी, लेकिन पुलिस की जांच में राज खुल ही गए। पुलिस ने इन दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हत्यारोपितों की पहचान महिला का पति शमसदीन और उसके छोटे भाई मोहम्मद शफी के रूप में हुई। पुलिस जानकारी के मुताबिक इसी वर्ष के 27 अप्रैल को दो बच्चों की मां बठोई इलाके की लगभग 27 वर्षीय महिला को अचेत अवस्था में उसी के घर वालों द्वारा माहौर अस्पताल लाया गया था। यहां उसके पति ने बताया था कि घर में ही महिला चक्कर आने पर गिरकर बेहोश हो गई हो गई, लेकिन डॉक्टरों ने जांच में उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया था। इसी के साथ माहौर थाने में 174 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। चंद रोज पहले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई तो उसमें पाया गया कि महिला के गर्दन की हड्डी टूट जाने की वजह से उसकी मौत हुई थी। पुलिस ने महिला के पति व उसके भाई को हिरासत मे लेकर जब कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने सारा राज उगलते हुए हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। हत्या के पीछे की वजह महिला के किसी अन्य पुरुष से संबंध बताया गया। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने महिला को कई बार समझाया भी था, लेकिन वह समझ नहीं रही थी। जिस पर गुस्से में आकर उन्होंने महिला की गर्दन मरोड़ कर उसकी हत्या कर डाली।

chat bot
आपका साथी