तीन घंटे के लिए घाटी से जम्मू की तरफ खुला हाईवे

11यूडीएम15 जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : जवाहर सुरंग पर बर्फबारी और फिसलन के कारण जम्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 10:06 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 10:06 PM (IST)
तीन घंटे के लिए घाटी से जम्मू की तरफ खुला हाईवे
तीन घंटे के लिए घाटी से जम्मू की तरफ खुला हाईवे

11यूडीएम15 जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : जवाहर सुरंग पर बर्फबारी और फिसलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे शुक्रवार को दिन भर बंद रहने के बाद शाम को तीन घंटे के लिए खुला। इस दौरान घाटी से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा गया। शनिवार को हाईवे जम्मू से श्रीनगर जाने वाले वाहनों के लिए सुबह साढ़े पांच बजे से खोल दिया जाएगा।

शुक्रवार को ताजा बर्फबारी से जम्मू श्रीनगर हाईवे पर श्रीनगर से जम्मू की तरफ आने वाले ट्रैफिक को अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद घाटी तरफ लोअर मुंडा की तरफ बर्फबारी और फिसलन के कारण हाईवे पर वाहनों को नहीं छोड़ा गया। वहीं आपात स्थिति में कई छोटे यात्री वाहनों को छोड़ा गया। शाम को बर्फ हटाने के बाद हाईवे को जम्मू जाने वाले वाहनों के लिए खोल दिया गया और रात सवा नौ बजे तक हाईवे वाहनों के लिए खुला रहा। इसके बाद जवाहर सुरंग को बंद कर यातायात को रोक दिया गया। वहीं शाम के समय जवाहर सुरंग पर हल्की बर्फबारी भी हुई।

इस बारे में नेशनल हाईवे रामबन के एसएसपी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एसएसपी संजीव खजूरिया ने बताया कि बर्फंबारी की वजह से हाईवे सुबह से बंद था। बर्फ हटाने के बाद शाम छह बजे से सवा नौ बजे तक इसे घाटी से जम्मू जाने वाले वाहनों के लिए खोला गया। इससे पहले भी बीच बीच में आपात स्थिति के वाहनों को जाने की अनुमति देकर उनको निकाला गया। मौसम साफ रहा तो शनिवार को हाईवे जम्मू से श्रीनगर के लिए खोला जाएगा। सुबह साढ़े पांच बजे जम्मू से घाटी के लिए वाहन छोड़े जाएंगे।

chat bot
आपका साथी