आल्टो कार और अज्ञात वाहन की टक्कर में चार घायल

ऊधमपुर के बट्टलबालियां इलाके में जम्मू श्रीनगर हाईवे बाईपास पर अज्ञात वाहन और आल्टो काल की टक्कर में चार लोग घायल हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 06:48 AM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 06:48 AM (IST)
आल्टो कार और अज्ञात वाहन की टक्कर में चार घायल
आल्टो कार और अज्ञात वाहन की टक्कर में चार घायल

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : ऊधमपुर के बट्टलबालियां इलाके में जम्मू श्रीनगर हाईवे बाईपास पर अज्ञात वाहन और आल्टो काल की टक्कर में चार लोग घायल हो गए हैं। चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ऊधमपुर में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को जम्मू रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बट्टलबालियां में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर रॉयल इनफील्ड के शो रूम के पास वीरवार दोपहर दो बजे के करीब आल्टो कार नंबर जेके14एफ-7049 और अज्ञात वाहन के बीच टक्कर हो गई। टक्कर काफी भीषण थी। इससे आल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के फौरन बाद स्थानीय लोग हादसे में घायल हुए लोगों की मदद के लिए पहुंचे। राहत और बचाव कार्य कर उन्होंने घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल ऊधमपुर पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को जम्मू रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल लोगों की पहचान करीम (60), प्रीमत सिंह (80), निक्की (55) और उत्तम सिंह (70) सभी निवासी कालटा क्रिमची के रूप में बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी