नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कसा शिकंजा

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए मोटर व्हीकल विभाग यातायात विभाग तथा पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से आधार शिविर कटड़ा में अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से मार्ग पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि मार्ग पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:00 AM (IST)
नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कसा शिकंजा
नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कसा शिकंजा

संवाद सहयोगी, कटड़ा : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए मोटर व्हीकल विभाग, यातायात विभाग तथा पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से आधार शिविर कटड़ा में अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से मार्ग पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि मार्ग पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आरटीओ रियासी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में कटड़ा के बाणगंगा मार्ग के साथ ही रेलवे स्टेशन, कटड़ा हेलीपैड मार्ग, अंबिका चौक, जम्मू मार्ग, वालनी चेकपोस्ट आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। एआरटीओ रियासी राजेश गुप्ता ने बताया कि इस अभियान में यातायात विभाग के साथ ही स्थानीय पुलिस विभाग शामिल था। इस दौरान 5 कोर्ट चालान किए गए तो वही मोटर व्हीकल विभाग ने 23 चालान तथा 31 कंपाउंड चालान किए गए और 41,000 जुर्माना वसूला गया।

वहीं यातायात विभाग ने 45 चालान कर 23000 जुर्माना वसूला गया। उधर पुलिस ने पांच वाहनों के चालान काटे। इस अभियान के दौरान वाहन चालकों से कुल 64,000 जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ राजेश गुप्ता ने बताया कि कटड़ा में ऑटो चालकों के साथ ही अन्य वाहन चालक अवैध रूप से जगह-जगह वाहन पार्क कर रहे थे। इसकी शिकायत लगातार मिल रही थी, लेकिन निर्देश देने के बावजूद वाहन चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे। इसलिए वीरवार को मोटर व्हीकल विभाग की ओर से बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। राजेश गुप्ता ने बताया कि अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि कटड़ा में यातायात की समस्या उत्पन्न न हो।

chat bot
आपका साथी