महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर अवकाश घोषित करने की उठाई मांग

जागरण संवाददाता ऊधमपुर लोक विकास दल ऊधमपुर की ओर से शनिवार को सलाथिया चौक पर म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 06:45 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 06:45 AM (IST)
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर अवकाश घोषित करने की उठाई मांग
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर अवकाश घोषित करने की उठाई मांग

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर :

लोक विकास दल ऊधमपुर की ओर से शनिवार को सलाथिया चौक पर महाराजा हरि सिंह का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने महाराजा हरि सिंह के चित्र पर पर फूल माला और पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।

अपने संबोधन में लोक विकास दल के अध्यक्ष विक्रम सिंह सलाथिया ने कहा कि लोक विकास दल हर वर्ष अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन इसी तरह से मनाता है। इस बार 126वें जन्मदिवस पर भी कार्यक्रम आयोजित किया है। उन्होंने दल की मांग को दोहराते हुए महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन का अवकाश घोषित करने की मांग की। उन्होंने महाराजा हरि सिंह जम्मू कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक थे और उन्होंने जम्मू कश्मीर का भारत में संपूर्ण विलय किया था।

इसके अलावा महाराजा हरि सिंह ने पर्यटन, स्वास्थ्य, सामाजिक क्षेत्र के साथ पिछड़े वर्गों के लिए विशेष काम किए। जिनको बुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में बिल पास भी हुआ था, मगर अवकाश नहीं घोषित की गई है। उन्होंने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन का अवकाश घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अवकाश घोषित करने के लिए उचित कार्रवाई की मांग की।

chat bot
आपका साथी