अधिग्रहित भूमि का मुआवजा जल्द दिया जाए : डीसी

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : डिप्टी कमिश्नर रविंद्र कुमार ने सेना से संबंधित विभिन्न भूमि अधिग्रह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 01:37 AM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 01:37 AM (IST)
अधिग्रहित भूमि का मुआवजा जल्द दिया जाए : डीसी
अधिग्रहित भूमि का मुआवजा जल्द दिया जाए : डीसी

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : डिप्टी कमिश्नर रविंद्र कुमार ने सेना से संबंधित विभिन्न भूमि अधिग्रहण मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द इनका मुआवजा लोगों को देकर राहत पहुंचाएं।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लोगों की भूमि अधिग्रहण की बकाया राशि को जल्द जारी किया जाए। बैठक में 101 भूमि अधिग्रहण के मामलों को उठाया गया। इनमें से 98 कनाल भूमि अधिग्रहण को नियमों के अनुरूप ली गई। डिफेंस के स्पेशल कोलेक्टर अब्दुल सत्तार ने बैठक में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण के 20 मामलों के दस्तावेज तैयार किए गए हैं। छह की जांच भी की गई है। गांव सुई, सुम्बल, चखर में मांगी गई भूमि पर अतिक्रमण से रिपोर्ट ली गई है। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण के अन्य मामलों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न परियोजनाओं को शुरू करने के लिए भूमि अधिग्रहण के मामलों को जल्द निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमीन सेना के अधीन आई है, उनकी समस्याओं पर भी गौर किया जाए। उन्हें जल्द मुआवजा मिलना चाहिए। इस मौके पर एडीसी कृष्ण लाल, असिस्टेंट कमिश्नर रेवेन्यू सुभाष डोगरा समेत प्रशासन, सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ के अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी