तीन साल का भगोड़ा आरोपित दबोचा

संवाद सहयोगी रियासी अरनास पुलिस ने भगोड़े आरोपितों को गिरफ्तार करने के अपने अभियान मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Nov 2019 03:03 AM (IST) Updated:Sat, 02 Nov 2019 06:29 AM (IST)
तीन साल का भगोड़ा आरोपित दबोचा
तीन साल का भगोड़ा आरोपित दबोचा

संवाद सहयोगी, रियासी : अरनास पुलिस ने भगोड़े आरोपितों को गिरफ्तार करने के अपने अभियान में एक और सफलता हासिल करते हुए बीते तीन वर्ष से फरार चल रहे एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बलदेव सिंह के रूप में हुई।

बलदेव सिंह पर अरनास पुलिस थाने में धोखाधड़ी सहित कुछ अन्य मामले दर्ज हैं। वह पिछले तीन वर्ष से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था। शुक्रवार को पुलिस को आरोपित के जम्मू में होने की सूचना मिली। जिसके बाद एसएसपी रश्मि वजीर के दिशा निर्देश पर धनसाल चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जम्मू में आरोपित के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसे अरनास पुलिस थाने लाया गया है, जहां अगली कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में अरनास पुलिस ने बलदेव सिंह सहित पांच भगोड़े आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

chat bot
आपका साथी