पांच जिलों में कृषि विद्यालय खोल ऊधमपुर में बनाया जाए मुख्यालय : मनकोटिया

जागरण संवाददाता ऊधमपुर पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Feb 2020 01:42 AM (IST) Updated:Sun, 02 Feb 2020 01:42 AM (IST)
पांच जिलों में कृषि विद्यालय खोल ऊधमपुर में बनाया जाए मुख्यालय : मनकोटिया
पांच जिलों में कृषि विद्यालय खोल ऊधमपुर में बनाया जाए मुख्यालय : मनकोटिया

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने ऊधमपुर, डोडा, किश्तवाड, रामबन और रियासी जिलों के लिए कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। साथ ही इन सभी विश्व विद्यालयों का मुख्यालय ऊधमपुर जिले में रखने की मांग की।

बलवंत सिंह मनकोटिया शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पहाडी जिलों में ऊधमपुर हर लिहाज से कृषि के लिए बेहतर है। मौसम, •ामीन के साथ ही मछली उत्पादन और पशुपालन और बागवानी के लिए अन्य जिलों की तुलना में बेहतर है। सभी जिलों का केंद्र भी ऊधमपुर है।

सभी पहाड़ी इलाकों में पहले से ही बेरोजगारी की समस्या है। विश्वविद्यालय खुलने से यहां कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। मनकोटिया ने केंद्र सरकार और उप राज्यपाल से ऊधमपुर सहित सभी जिलों में जल्द कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग की।

chat bot
आपका साथी