कानूनी अधिकार की जानकारी दी

By Edited By: Publish:Sat, 28 Apr 2012 08:53 PM (IST) Updated:Sat, 28 Apr 2012 08:54 PM (IST)
कानूनी अधिकार की जानकारी दी

ऊधमपुर, जागरण संवाद केंद्र: तहसील लीगल सर्विस कमेटी के चेयरमैन एसएस बाली सीजेएम की देखरेख में शनिवार को तीन कानूनी जागरूकता कैंप लगाए गए। कैंप में अदालत द्वारा गठित टीम के सदस्य एडवोकेट संजीत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

पहला कैंप सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बारटा में लगाया गया, जिसमें बच्चों व महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कैंप में स्कूल के प्रिंसिपल रामस्वरूप, स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी व गांव के सरपंच, पंच व गणमान्य लोग मौजूद थे।

वहीं, दूसरा कैंप जोनू के मिडिल स्कूल में आयोजित हुआ, जिसमें भी बच्चों व महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारी के प्रति जागरूक किया गया। तीसरा कैंप मेडिकल सब सेटर जोनू लगाया गया। इस कैंप का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जानकारी देना था। स्थानीय लोगों अदालत द्वारा जागरूकता कैंप लगाने की सराहना की।

वक्ताओं ने राज्य में लड़कियों के जन्म दर गिरने पर चिंता प्रकट की। उन्होंने बताया कि 2001 में 1000 लड़कों के मुकाबले 941 लड़कियां थी, जबकि 2011 में एक हजार लड़कों के मुकाबले 850 लड़कियां रह गई हैं। उन्होंने बताया कि भ्रूण जांच व भ्रूण हत्या अपराध है और इसे रोकने में सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। इसके अलावा बच्चों को शिक्षा, अधिकार, बाल शोषण, बाल विवाह, बाल अधिकार, स्मोकिंग एक्ट, संपत्ति पर महिला का अधिकार, महिला को प्राप्त अधिकार, घरेलू हिंसा आदि की भी जानकारी दी।

इस मौके पर कोर्ट की तहसील लीगल सर्विस कमेटी की रितु शर्मा के साथ ही ललिता देवी, अंकुश शर्मा, सुभाष चंद आदि मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी