रियासी में 512 लोग क्वारंटाइन में

संवाद सहयोगी रियासी जिले में कोरोना वायरस के मद्देनजर अभी तक 634 लोगों को प्रशासन व स्वास्थ्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 01:24 AM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 01:24 AM (IST)
रियासी में 512 लोग क्वारंटाइन में
रियासी में 512 लोग क्वारंटाइन में

संवाद सहयोगी, रियासी : जिले में कोरोना वायरस के मद्देनजर अभी तक 634 लोगों को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने अपनी नजर में रखा है, जिनमें तब्लीगी जमात के भी 10 लोग शामिल हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से कोई भी दिल्ली के निजामुद्दीन धार्मिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ था।

रियासी जिले में 25 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। सेंटर कम पड़ने की स्थिति में जिला प्रशासन ने संदिग्धों को होम सर्विलास में रखने की कवायद भी छेड़ दी है। मौजूदा समय में 512 लोग क्वारंटाइन में तो 117 लोग होम सर्विलास मे रखे गए हैं। पांच लोगों ने होम सर्विलास को पूरा कर लिया है। क्वारंटाइन में तब्लीगी जमात के पांच परिवारो से 10 लोग भी हैं। राहत की बात यह है कि वे लोग दिल्ली के निजामुद्दीन धार्मिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। उन्हें 28 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है। क्वारंटाइन में उनका दो सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है और वे सब ठीक हैं।

chat bot
आपका साथी