भैरो घाटी मार्ग पर आवाजाही शुरू

संवाद सहयोगी, कटड़ा : खराब मौसम और दिनभर हुई बारिश से भूस्खलन के कारण बुधवार को भैरो घाटी मार्ग को बं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jun 2017 01:24 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jun 2017 01:24 AM (IST)
भैरो घाटी मार्ग पर आवाजाही शुरू
भैरो घाटी मार्ग पर आवाजाही शुरू

संवाद सहयोगी, कटड़ा : खराब मौसम और दिनभर हुई बारिश से भूस्खलन के कारण बुधवार को भैरो घाटी मार्ग को बंद कर दिया गया था। वीरवार सुबह श्राइन बोर्ड ने मार्ग को साफ करने के बाद इसे फिर से आवाजाही के लिए सुचारु कर दी।

वहीं, मां वैष्णो देवी के नए व पुराने मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित स्थानों पर गिरे पत्थरों को भी बोर्ड प्रशासन ने हटा दिया। वर्तमान में मां वैष्णो देवी के सभी मार्ग पूरी तरह सुचारु हैं। वीरवार को दिनभर सूर्यदेव व बादलों की आंख-मिचौली जारी रही। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भारी उमस का सामना करना पड़ा। श्रद्धालु पसीने से तरबतर नजर आए। त्रिकुटा पर्वत पर छाई धुंध के चलते हेलीकॉप्टर सेवा आंशिक रूप से प्रभावित हुई, लेकिन बैट्री कार सेवा नए मार्ग पर निरंतर जारी रही। श्रद्धालु दिनभर मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए भवन की ओर बढ़ते रहे।

chat bot
आपका साथी