चार पॉजिटिव आने के बाद अब तक 150 लोग क्वारंटाइन

संवाद सहयोगी किश्तवाड़ किश्तवाड़ इलाके के पाडर और ठाकुराई ब्लॉक के रहने वाले लोगों में से चार लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन मुस्तैद हो गया है। प्रशासन ने अभी तक 150 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है। डीसी ने पाउडर और परमार इलाके का दौरा करके लोगों से बातचीत की और कवारंटाइन सेंटरों का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 12:55 AM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 06:20 AM (IST)
चार पॉजिटिव आने के बाद अब तक 150 लोग क्वारंटाइन
चार पॉजिटिव आने के बाद अब तक 150 लोग क्वारंटाइन

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : किश्तवाड़ इलाके के पाडर और ठाकुराई ब्लॉक के रहने वाले लोगों में से चार लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन मुस्तैद हो गया है। प्रशासन ने अभी तक 150 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है। डीसी ने पाउडर और परमार इलाके का दौरा करके लोगों से बातचीत की और कवारंटाइन सेंटरों का दौरा किया।

डीसी किश्तवाड़ राजेंद्र सिंह तारा ने बताया कि गुलाबगढ़, कजाई, पलमार और ठाकुराई इलाके में अलग अलग क्वारंटाइन सेंटरों में अभी तक 150 लोगों कवारंटाइन किया गया है। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। अभी भी तहकीकात जारी है कि पॉजिटिव आने वाले मरीजों के साथ किन-किन लोगों का संपर्क हुआ है और जिन लोगों को क्वारंटाइन किया गया है उनका किन लोगों से संपर्क हुआ है इसकी तहकीकात चल रही है। यह जंजीर तोड़ने की जरूरत है। लोगों से अपील है कि घरों में रहे और ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है सिर्फ इतना ही जरूरी है कि कोविड-19 के कानून का पालन करें। शारीरिक दूरी बनाए रखें और जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। इस बीमारी का सबसे बड़ा यही इलाज है। इसके लिए कुछ टीमें बनाई हुई है जो कि इसकी जांच में जुटी हुई है। किश्तवाड़ को जल्द ग्रीन जोन में लाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी