भाजपा ने किया लोगों के साथ धोखा : अत्री

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के नेता धनी राम अत्री ने कहा कि पिछले 65 वर

By Edited By: Publish:Fri, 29 May 2015 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2015 07:31 PM (IST)
भाजपा ने किया लोगों के साथ धोखा : अत्री

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के नेता धनी राम अत्री ने कहा कि पिछले 65 वर्षो से जम्मू से भेदभाव हो रहा है। अब राज्य में भाजपा व पीडीपी की सरकार है, लेकिन 25 विधायकों वाली भाजपा जम्मू के लोगों के साथ धोखा कर रही है और अपने किए हुए वादों को भूल गई है। एम्स ही नहीं, कृत्रिम झील जिस पर करीब 55 करोड़ रुपये खर्चे हो चुके हैं, लेकिन भाजपा चुप्पी साधे हुई है। इसके अलावा 370 पर भाजपा का यू टर्न तथा विस्थापितों की समस्या को ठंडे बस्ते में डालना लोगों के साथ धोखा है। आज सरकार एससी, एसटी, आरबीए कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिसका उदाहरण सरकारी आर्डर नंबर 476-ईडीयू ऑफ 2014 से स्पष्ट हो जाता है। जिस कैटेगरी के करीब पंद्रह कर्मचारी जो सीईओ के लिए पदोन्नत हुए थे। करीब एक वर्ष से उन्हें सीईओ के पद पर नहीं लगाया गया। वहीं, दूसरी ओर बाद में पदोन्नति हुए कर्मचारी जो जनरल कैटेगरी से आते थे उन्हें सीईओ पद पर लगा दिया गया। जनता सरकार से विशेषकर भाजपा से जवाब चाहती है। जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। लेकिन जनता की अदालत में उन्हें शायद शीघ्र ही आना पड़ेगा, जिस पर जनता फैसला करेगी।

chat bot
आपका साथी