सेना ने लगाया चिकित्सा शिविर

रियासी : गुल स्थित राष्ट्रीय राइफल बटालियन की ओर से बाढ़ प्रभावित मलास गांव में निशुल्क चिकित्सा शि

By Edited By: Publish:Tue, 30 Sep 2014 12:37 AM (IST) Updated:Tue, 30 Sep 2014 12:37 AM (IST)
सेना ने लगाया चिकित्सा शिविर

रियासी : गुल स्थित राष्ट्रीय राइफल बटालियन की ओर से बाढ़ प्रभावित मलास गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें मरीजों का इलाज कर उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित की गई। हाल ही में हुए बारिश व भूस्खलन के कारण रियासी जिला का मलास गांव भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। यहां बड़ी संख्या में घर भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे और कई लोग बीमारियों की चपेट में भी हैं। जबकि नियमित रूप से भी कई मरीजों के पास दवाइयां खत्म हो गई। जिसके मद्देनजर सेना द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें 203 बच्चों व 170 महिलाओं सहित 465 मरीजों का उपचार किया गया। लोगों को पानी स्वच्छ करने की दवाई भी उपलब्ध करवाई गई। इस कैंप के लिए स्थानीय लोगों ने सेना का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी