Jammu kashmir: आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, बीएसएफ के दो जवान घायल

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। पाक रेंजर्स ने पाकिस्तान के इकबाल और खन्नोर पोस्ट के बीच सैनिकों पर गोलीबारी की।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 17 Oct 2023 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 17 Oct 2023 11:26 PM (IST)
Jammu kashmir: आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, बीएसएफ के दो जवान घायल
पाकिस्तान ने आरएस पुरा सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन

जागरण संवाददात, श्रीनगर। पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की, जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। पाक रेंजर्स ने पाकिस्तान के इकबाल और खन्नोर पोस्ट के बीच सैनिकों पर गोलीबारी की।

भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की

गोलीबारी की सूचना साढ़े दस बजे दी गई जिसके बाद दो जवान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के दो जवान बिजली की रोशनी का काम कर रहे थे तभी पाकिस्तान ने गोलीबारी की। वहीं, इस घटना के बाद भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। जवानों ने पाक पोस्ट इकबाल और खन्नौर की ओर फायरिंग की।

यह भी पढ़ें- लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों के खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, पाकिस्तान से कश्मीर लाए हथियारों की तलाश

सिपाही लाइटें लगवा रहे थे

यह घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा के विक्रम बीओपी के पास हुई। सीमा सुरक्षा बल के दो जवान बिजली की लाइट का काम करा रहे थे। यह सीमा से करीब 60 मीटर और सीमा चौकी विक्रम से करीब 1500 मीटर की दूरी पर था।

ये जवान हुए हैं घायल

घायल बीएसएफ कर्मियों में सुरजीत विश्वास और आलौक शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान की इस हरकत के बाद पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ नियंत्रण रेखा पर भी सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पाकिस्तान आए दिन सीमा पर घुसपैठ, हथियारों और नशे की तस्करी की साजिशें रचता रहता है। इस गोलाबारी के पीछे बीएसएफ का ध्यान भंग कर सीमा पार से आतंकियों को घुसपैठ करवाना या गोलीबारूद भिजवाना हो सकता है।

पिछले वर्ष सितंबर को भी की थी फायरिंग

भारत-पाक के बीच वर्ष 2003 में सरहद पर संघर्ष विराम का समझौता हुआ था, लेकिन उसके बाद भी पाकिस्तान इसका उल्लंघन करता रहा। इसके बाद वर्ष 2021 में दोबारा संघर्ष विराम का समझौता हुआ। छह सितंबर 2022 को अरनिया सब सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों पर पाकिस्तानी रेंजरों ने फिर गोली चलाई थी। अब करीब एक वर्ष बाद फिर पाक रेजर्स ने फायरिंग की है।

chat bot
आपका साथी