त्राल में हड़ताल से जनजीवन ठप

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के त्राल में रविवार को हड़ताल के चलते जनजीवन ठप रहा। ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 06:53 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 06:53 PM (IST)
त्राल में हड़ताल से जनजीवन ठप
त्राल में हड़ताल से जनजीवन ठप

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के त्राल में रविवार को हड़ताल के चलते जनजीवन ठप रहा। हड़ताल का आह्वान किसी आतंकी या अलगाववादी संगठन ने नहीं बल्कि लोगों ने खुद किया था।

त्राल से मिली जानकारी के अनुसार, हिज्ब आतंकी सब्जार अहमद बट और फैजान की पहली बरसी पर पूरे त्राल में बंद रहा। इलाके में कोई भी दुकान या निजी प्रतिष्ठान नहीं खुला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेशक वाहनों की आवाजाही लगभग सामान्य थी, लेकिन त्राल, पांपोर, अवंतीपोर के भीतरी इलाकों में वाहनों की आवाजाही हड़ताल से प्रभावित रही। इस दौरान त्राल व रथसुना में कुछ युवकों ने भड़काऊ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें खदेड़ पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बहाल कर दी।

गौरतलब है कि आतंकी बुरहान के खास साथियों में शामिल सब्जार अहमद बट उर्फ सबा डॉन को उसके एक साथी फैजान बट समेत सुरक्षाबलों ने त्राल के सोयमू गांव में 27 मई 2017 को एक मुठभेड़ में मार गिराया था।

chat bot
आपका साथी