श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर यातायात बहाल

संवाद सहयोगी, श्रीनगर : वादी को देश-दुनिया से जोड़ने वाला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिनों त

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 06:14 PM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 06:14 PM (IST)
श्रीनगर-जम्मू हाईवे 
पर यातायात बहाल
श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर यातायात बहाल

संवाद सहयोगी, श्रीनगर : वादी को देश-दुनिया से जोड़ने वाला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिनों तक यातायात के लिए बंद रहने के बाद सोमवार को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। पहले मार्ग के विभिन्न स्थानों पर फंसे वाहनों को अपने गंतव्यों की तरफ रवाना किया गया। इसके बाद छोटे वाहनों को श्रीनगर व जम्मू की तरफ जाने की अनुमति दी गई।

बड़े वाहनों को केवल श्रीनगर से जम्मू की तरफ रवाना किया गया। किसी बड़े वाहन को जम्मू से श्रीनगर आने की अनुमति नहीं दी गई। गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते शनिवार तड़के रामसू क्षेत्र के निकट भारी भूस्खलन के चलते मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था, जिससे मार्ग के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों छोड़े बड़े वाहन फंसकर रह गए थे। इसके बाद बीकन कर्मचारी प्रभावित मार्ग की मरम्मत में जुटे हुए थे। सोमवार तड़के मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया। अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले मार्ग पर फंसे वाहनों को अपने गंतव्यों की तरफ रवाना किया गया। उसके बाद छोटे वाहनों को श्रीनगर से जम्मू और जम्मू से श्रीनगर की तरफ रवाना किया गया। अधिकारियों के अनुसार बड़े वाहनों को अभी मार्ग पर एकतरफा चलने की अनुमति दी गई है। सोमवार को बड़े वाहनों को ही श्रीनगर से जम्मू की तरफ रवाना किया गया।

chat bot
आपका साथी