चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मियों के वाहन पलटे, एक पुलिसकमी की मौत

राज्य ब्यूरो श्रीनगर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में चुनाव डयूटी से लौटते समय अलग अलग जगहों प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 02:18 AM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 02:18 AM (IST)
चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मियों के वाहन पलटे, एक पुलिसकमी की मौत
चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मियों के वाहन पलटे, एक पुलिसकमी की मौत

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में चुनाव डयूटी से लौटते समय अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि 10 सीआरपीएफ कर्मियों समेत 20 जख्मी हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सात घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

संबधित अधिकारियों के अनुसार सड़क हादसे का कारण चुनाव बहिष्कार समर्थकों का पथराव है। पथराव से बचने के लिए वाहन चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कोकरनाग में चुनाव डयूटी के बाद पुलिस कर्मियों का एक दल मिनीबस से वापस लौट रहा था। इसी दौरान जलनगाम के पास अचानक ही मिनी बस चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल हिलाल अहमद खान निवासी त्राल पुलवामा और 10 सुरक्षाकर्मी, जिनमें कई सीआरपीएफ के जवान भी हैं, जख्मी हो गए। इन सभी को अस्पताल ले जाया गया,जहां हिलाल अहमद खान की मौत हो गई।

उधर सागम में चुनाव डयूटी से लौट रहे मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों के वाहन पर चुनाव बहिष्कार समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजों से बचने के चक्कर में चालक के नियंत्रण से बाहर होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 10 सीआरपीएफ कर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल कोकरनाग ले जाया गया। सात घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी