राजनाथ सिंह ने कश्मीर समस्या के स्थायी हल के लिए सुझाया फाइव-C फार्मूला

राजनाथ सिंह के मुताबिक कश्मीर घाटी की स्थिति में सुधार हो रहा है। हम प्रत्येक कश्मीरी चेहरों पर मुस्कान देखना चाहते हैं।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 11 Sep 2017 01:23 PM (IST) Updated:Mon, 11 Sep 2017 01:23 PM (IST)
राजनाथ सिंह ने कश्मीर समस्या के स्थायी हल के लिए सुझाया फाइव-C  फार्मूला
राजनाथ सिंह ने कश्मीर समस्या के स्थायी हल के लिए सुझाया फाइव-C फार्मूला

श्रीनगर, [जागरण संवाददाता] । केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अपने जम्मू कश्मीर दौरे पर कहा कि वो कश्मीर की समस्याओं के दूर करने की भरपूर इच्छा रखते हैं। उन्होंने कहा कि वो हर एक प्रयास और प्रयत्न करने के लिए तैयार हैं, जिससे कश्मीर को समस्या को सुलझाया जा सके।

राजनाथ सिंह के मुताबिक कश्मीर घाटी की स्थिति में सुधार हो रहा है। हम प्रत्येक कश्मीरी चेहरों पर मुस्कान देखना चाहते हैं। राजनाथ सिंह ने कश्मीर समस्या के स्थायी समाधान की बात कही और फाइव-C  का फार्मूला दिया, जिसके तहत कम्पैशन (सहानुभूति), कम्यूनिकेशन-(संवाद), को -एक्सिस्टेंस  (सहअस्तित्व), कांफिडेंशन बिल्डिंग- (विश्वास निर्माण), कंस्सिटेंसी- (स्थिरता) की बात कही।

 राजनाथ सिंह ने कश्मीर में अमन की आशा की बात कही। कश्मीर में शान्ति की बात करते हुए  उन्होंने कहा कि मैं कश्मीर घाटी में शांति के दरख्त अभी सूखे नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने कश्मीरियों की कई पीढिंयों को नुकसान पहुंचाया है। लेकिन अब मैं कश्मीर की अगली पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दूंगा। कश्मीर में सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वालों में युवा, व्यापारी, मजदूर और गरीब तबका रहा है।

आतंकवाद ने राज्य में टूरिज्म को बहुत नुकसान पहुंचाया है। मैं सभी देशवासियों से कश्मीर आने की अपील करता हूं।केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म  प्रोत्साहन के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएगी। आर्टिकल 35 A पर बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर की जनता की भावना और इच्छा के विरुद्ध कुछ भी नहीं करेगी  राजनाथ सिंह कहा कि कश्मीर में शान्ति के लिए उन्हें पांच बार क्या अगर पचास बार भी आना पड़े तो वे कश्मीर आएंगे।

 यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने राज्य से जुड़े अहम मुद्दे उठाए कहा- युवाओं को मुख्यधारा मे लाएं

chat bot
आपका साथी