कश्मीरी भाषा में पाक गीत का वीडियो जारी

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस ने पाकिस्तानी दिव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 03:03 AM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 03:03 AM (IST)
कश्मीरी भाषा में पाक 
गीत का वीडियो जारी
कश्मीरी भाषा में पाक गीत का वीडियो जारी

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस ने पाकिस्तानी दिवस के सिलसिले में कश्मीरी भाषा में गाए देशभक्ति गीत का वीडियो जारी किया है। यह गीत उर्दू, पंजाबी और पश्तो में गाया गया है।

गौरतलब है कि 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस मनाया जाता है। 70 वर्षो में यह पहला मौका है जब पाक सेना ने किसी राष्ट्रभक्ति गीत या किसी अन्य आधिकारिक कार्यक्रम में कश्मीरी भाषा का प्रयोग किया हो। इस गीत का मूल विषय अमन का निशान हमारा पाकिस्तान है, लेकिन यह गीत कश्मीरी भाषा के सुरों से शुरू होता है।

chat bot
आपका साथी