Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Ceasefire Violation पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर नियंत्रण रेखा तक संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलाबारी का मकसद आतंकियों की घुसपैठ कराना था।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 07:06 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 10:29 PM (IST)
Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

श्रीनगर, एएनआइ। Ceasefire Violation: जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में मंगलवार को पाकिस्तान सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इधर, भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया।पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर नियंत्रण रेखा तक संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलाबारी का मकसद आतंकियों की घुसपैठ कराना था। पाकिस्तानी सेना ने शाम को जम्मू जिले के अखनूर के केरी बट्टल सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के साथ रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। देर रात तक रुक-रुककर गोलाबारी जारी थी। दो दिन पहले भी पाकिस्तानी सेना ने इसी सेक्टर में भारी गोलाबारी की थी।

वहीं, कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने मंगलवार सुबह तक गोलाबारी की। पाक रेंजरों ने पप्पू चक व जगवाल पोस्ट से भारतीय क्षेत्र के फकीरा, चक चंगा, छनटांडा गांवों में गोलीबारी की। रेंजरों ने मोर्टार के साथ-साथ मशीनगनों से भी गोलियां बरसाई। इससे चक चंगा के मुकेश कुमार व रणवीर कुमार के घरों की खिड़कियों व दीवारों को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले पाक सेना ने रविवार की देर शाम साढ़े सात बजे सुंदरबनी सेक्टर के केरी बट्टल क्षेत्र में संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू कर दिया। पाक सेना ने सबसे पहले सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू की। इसके बाद रिहायशी क्षेत्रों में मोर्टार दागे जाने लगे। भारतीय सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें सीमा पार पाक सेना की कुछ चौकियों को नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद रात तक पाक सेना द्वारा लगातार गोलाबारी की जा रही थी।

सूत्रों का कहना है कि पाक सेना इस गोलाबारी की आड़ में आतंकियों के दल को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने का प्रयास कर रही थी। वहीं, कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में शनिवार की देर रात बारिश के दौरान पाक रेंजरों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कोठा तथा फकीरा पोस्टों के बीच गोलीबारी की। इसका बीएसएफ की 19 बटालियन के जवानों ने मुंहतोड़ जबाव दिया। पाक रेंजरों ने जगवाल पोस्ट से गोलाबारी की थी। हालांकि, इस दौरान कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी